फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two people dead in a road accident

Banda News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Thu, 04 Jul 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two people dead in a road accident
बांदा/कमासिन। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा कमासिन और दूसरा हादसा नरैनी कोतवाली क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के सदल का पुरवा मुरवां गांव निवासी पप्पू (38) मंगलवार की सुबह बाइक से ससुराल नौहाई जा रहा था। कच्ची सड़क के पास सामने आ गए साइकिल सवार को बचाने में बाइक बेकाबू हो गई। पप्पू रोड किनारे लगी बाड़ी की बल्ली से टकराकर घायल हो गया। उसे नरैनी सीएचसी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
साले राजीव ने बताया कि पप्पू तीन भाई थे। बड़े भाई रामदेव की 2020 में बीमारी से और छोटे भाई टहलू की वर्ष 2010 में तालाब में डूबने से मौत हो चुकी है। घर में अब कोई नहीं बचा। पत्नी कल्पना मायके में थी। उसे लेने जा रहा था। नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

उधर, कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव का ओमप्रकाश (27) बुधवार सुबह ट्रैक्टर पर गिट्टी, सरिया और सीमेंट लादकर गांव जा रहा था। कमासिन-बबेरू मार्ग पर खरौली बस स्टाप के आगे संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर खाई में गिर गया। ओमप्रकाश की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। ट्रैक्टर पर बैठे दो युवकों ने कूदकर जान बचाई। थानाध्यक्ष राजेश मौर्य ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed