फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two more corona infected including Mandalayukta's follower

मंडलायुक्त के फालोअर समेत दो और कोरोना संक्रमित

Sun, 10 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two more corona infected including Mandalayukta's follower
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में लगातार पांव पसार रहे कोरोना ने अब मंडल मुखिया मंडलायुक्त के घर तक दस्तक दे दी है। मंडलायुक्त का घरेलू कर्मचारी (फालोअर) कोरोना संक्रमित पाया गया है। रविवार को फालोअर समेत दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 हो गई है। इनमें तीन निगेटिव हो चुके हैं। 20 सक्रिय हैं। शहर के कलामतपुरा निवासी युवक की लगातार तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मंडलायुक्त सहित उनकी पत्नी और दो बच्चों के एहतियातन नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। साथ ही मंडलायुक्त आवास और कार्यालय के 29 कर्मियों के नमूने भी जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को झांसी लैब से पांच सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें दो नए पॉजिटिव मामले उजागर हुए। इसमें मंडलायुक्त गौरव दयाल का 35 वर्षीय घरेलू कर्मी (फालोअर) भी शामिल है। मंडल के मुखिया के फालोअर के संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया। संक्रमित फालोअर मूलरूप से चित्रकूटधाम मंडल जलसंस्थान का संविदाकर्मी है। मंडलायुक्त ने एहतियातन अपना, पत्नी और दोनों बच्चों के सैंपल भी जांच के लिए भिजवाए हैं। साथ ही सरकारी आवास में सुरक्षा/क्वारंटीन के उपाय अपना रहे हैं। आयुक्त की धर्मपत्नी भी आईआरएस आफीसर हैं।
विज्ञापन

आयुक्त आवास व कार्यालय के 29 कर्मचारियों के भी एहतियात के तौर पर नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। संक्रमित फालोअर मूलरूप से जिले के चहितारा गांव का रहने वाला है। रविवार को दूसरा पॉजिटिव राजकीय मेडिकल कालेज का वार्ड ब्वाय मिला है। 25 वर्षीय वार्ड ब्वाय मूलरूप से जिले के लामा गांव का रहने वाला है। उधर, मवई गांव निवासी महिला की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि पहली और दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव थी। शहर के कलामतपुरा निवासी युवक की लगातार तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके अलावा अभी 72 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

237 प्रवासी मजदूर बांदा आए, चेकअप कराया और घर गए
बांदा। महानगरों से प्रवासी मजदूरों के घर लौटने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ट्रेन, बस के अलावा बड़ी संख्या में पैदल मजदूर आ रहे हैं। रविवार को लगभग 237 मजदूरों का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उनके दोनों हाथों में क्वारंटीन की मुहर लगाई गई। इनमें अधिकांश महाराष्ट्र, दिल्ली, हैदराबाद, गुजरात, इंदौर (एमपी) के मजदूर शामिल हैं।

ट्रामा सेंटर चिकित्साधिकारी डा. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि चेकअप में सभी की हालत सामान्य पाई गई। उन्हें होम क्वारंटीन की हिदायत दी गई है। यहां आ रहे सभी मजदूरों के बारे में विभागीय अधिकारियों सहित प्रशासन को भी अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed