फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two migrant workers returned from Delhi and Surat infected

दिल्ली और सूरत से लौटे दो प्रवासी श्रमिक संक्रमित

Wed, 03 Jun 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two migrant workers returned from Delhi and Surat infected
बांदा/अतर्रा। जिले में दो प्रवासी मजदूर और संक्रमित (पॉजिटिव) पाए गए। इनमें एक किशोर है। दोनों ही दिल्ली और सूरत से लौटे हैं। बुधवार शाम जांच रिपोर्ट आने के बाद इनके गांव और मोहल्ले को हॉटस्पॉट के रूप में सील करने की तैयारी शुरू हो गई। इन्हें मिलाकर जनपद में पॉजिटिव केसों की संख्या अब 25 हो गई है। इनमें 23 स्वस्थ होकर निगेटिव हो चुके हैं। मात्र यही दो ताजा सक्रिय संक्रमित मरीज हैं। इन दोनों को मिलाकर संक्रमित प्रवासी मजदूरों की संख्या 15 हो गई है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि दिल्ली से लौटा 17 वर्षीय किशोर बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव का रहने वाला है। दूसरा संक्रमित 45 वर्षीय अतर्रा के सुलकथोक मोहल्ले का है। दोनों को ही अलग-अलग क्वारंटीन कर दिया गया है। प्राप्त विवरण के मुताबिक पुनाहुर गांव निवासी मजदूर दिल्ली में जूता कंपनी में भाई के साथ काम करता था। 30 मई को वह ट्रेन से कानपुर तक आया और कानपुर से रोडवेज बस में अतर्रा तक आया।
विज्ञापन

यहां उसे प्राइवेट स्कूल में जांच के बाद नरैनी सीएचसी भेज दिया गया। वहां पांच दिन तक क्वारंटीन रहा। बुधवार को शाम उसके नमूने की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे पशुबाड़े में अलग क्वारंटीन कर दिया गया। लेखपाल लोकेंद्र मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि बच्चीलाल कुशवाहा आदि ने क्वारंटीन की व्यवस्था कराई। देर रात तक गांव को सील किए जाने की तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पॉजिटिव पाए गए सुलकथोक निवासी 17 वर्षीय किशोर दिल्ली में अपनी बहन के साथ रह रहा था। हाल ही में वह यहां लौटा था। नरैनी सीएचसी में उसे क्वारंटीन किया गया था। पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे घर भेजकर क्वारंटीन कर दिया गया। अब बुधवार को दूसरी जांच रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव/संक्रमित पाया गया है। सीएचसी से आई टीम उसे अस्पताल ले गई है। सुलकथोक को भी सैनिटाइज और सील करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed