{"_id":"4991cb5e882b9c2861c8f78c851faf07","slug":"two-killed-in-road-accidents-including-principal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में प्रिंसिपल समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में प्रिंसिपल समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला प्रधानाध्यापक और युवा किसान की मौत हो गई। पांच महिला टीचर समेत चार अन्य राहगीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर बाद स्कूलों की ड्यूटी खत्म कर घरों को लौट रहीं छह महिला टीचर एक ही टेंपो पर सवार हो गईं। इस टेंपो में सात अन्य यात्री भी थे। बांदा-नरैनी मार्ग पर बांधा पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार टेंपो बेकाबू होकर सड़क किनारे खंती में गिरकर पलट गया। सुषमा गुप्ता (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वह हुसैनपुर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक और बांदा शहर के छोटी बाजार की रहने वाली थीं।
विज्ञापन
टीचर शकुंतला (52) निवासी कंचन पुरवा, साधना श्रीवास्तव (45) निवासी मढ़िया नाका, निगार अख्तर (45) निवासी गूलरनाका, आशा सिंह (42) निवासी जरैली कोठी, अभिलाषा श्रीवास्तव (40) निवासी जिला परिषद चौराहा गंभीर रूप से घायल हो गईं, अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। आसपास के ग्रामीणों ने घायल महिला टीचर्स को बाहर निकाला और एंबुलेंस व अन्य वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। टेंपो चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षक नेताओं तथा घायल टीचरों के परिजनों का जमघट लग गया। प्रभारी बीएसए सुनील कुमार द्विवेदी, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मंडल अध्यक्ष विद्याभूषण सिंह पटेल समेत देवेश निगम, बुद्धराज वर्मा, रामदेव समेत आदि शामिल रहे।
उधर, दूसरी घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के दफ्तरा गांव का किसान रामाधार (35) पुत्र रामआसरे सोमवार की रात डीजल लेकर बाइक पर बिसंडा से लौट रहा था। बबेरू रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी वहीं मौत हो गई। शव रात भर वहीं पड़ा रहा। मंगलवार को सुबह परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चित्रकूट जिले के ब्योहरा (पहाड़ी) गांव निवासी रामशिरोमन (30) पुत्र कल्लू मंगलवार को सुबह बदौसा आते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अतर्रा सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया। नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
उधर, बलखंडी नाका निवासी हरीओम (8) पुत्र राजू मंगलवार को सुबह पतंग उड़ाते समय छत से गिर जाने पर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। इसी तरह देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी गांव में पूजा (35) पत्नी दिनेश सिंह मंगलवार को दोपहर छत से गिरकर घायल हो गई। पैलानी थाना क्षेत्र के पड़ोहरा गांव का मुन्नीलाल (27) पुत्र श्रीपाल पेड़ से गिरकर घायल हो गया।