फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two injured in truck and roadways bus collision

Banda News: ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर में दो जख्मी

Thu, 06 Jul 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 06 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two injured in truck and roadways bus collision
खप्टिहा कलां। ट्रक के आगे खड़ी बाइक को बचाने में ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिया, जिससे ट्रक के पीछे से आई रोडवेज बस उससे टकरा गई। बस में 53 यात्री सवार थे। इनमें दो को मामूली चोटें आईं हैं। ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन


चिल्लाा थाना क्षेत्र के पपरेंदा और अतरहट गांव के बीच बुधवार को सुबह 11 बजे के करीब सुल्तानपुर निवासी ट्रक चालक महताब (34) ट्रक लेकर बांदा आ रहा था। दोनों गांवों के बीच अचानक ट्रक के आगे एक बाइक चालक आ गया। उसे बचाने में ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया। इससे मथुरा से बांदा जा रही रोडवेज ट्रक से टकरा गई। रोडवेज बस के शीशे टूट गए।
विज्ञापन

रोडवेज बस का चालक शिवदत्त और परिचालक जीतू द्विवेदी बाल-बाल बच गए। बस में 53 सवारियां थीं। बस के केबिन में बैठीं दो सवारियां घायल हो गईं। करीब छह सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं। वह सब स्थानीय सीएचसी में इलाज कराकर अपने गतंव्य को चले गए। बस परिचालक जीतू ने बताया कि रोडवेज बस मथुरा से सवारियां लेकर बांदा आ रही थी। ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आनन-फानन ब्रेक लगा दिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। चौकी इंचार्ज राजेश मिश्रा ने बताया कि चालक महताब को पकडक़र ट्रक चौकी पपरेंदा में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed