{"_id":"64aefc30ff30fc98fe066a07","slug":"two-firms-raided-on-complaint-of-gst-evasion-banda-news-c-212-1-bnd1001-399-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जीएसटी चोरी की शिकायत पर दो फर्मों पर पड़े छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जीएसटी चोरी की शिकायत पर दो फर्मों पर पड़े छापे
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा कस्बे में बुधवार को जीएसटी चोरी की शिकायत को लेकर विभाग ने दो फर्मों में छापेमारी कार्रवाई की। अधिकारियों को मौके से कोई कागजात न मिलने के कारण आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके लिए संबंधित फर्म मालिकों को सभी कागजातों के साथ आफिस में उपस्थित होने के निर्देश दिए। जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर ब्रजेंद्र प्रताप सिंह और असिस्टेंट कमिश्नर रवींद्र तिवारी के नेतृत्व यह छापेमारी कार्रवाई की गई।
कस्बे के किराना व्यवसाई मेसर्स राजाराम किराना स्टोर और मेसर्स अखिल भुवन राइस मिल में जीएसटी चोरी की शिकायत पर अधिकारियों ने छापा डाला। छापेमारी कार्रवाई लगभग दो घंटे तक साढ़े तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक चली। मेसर्स राजाराम किराना स्टोर में मौके से बिस्कुट, कंपट, टाफी सहित कई समान मिले। लेकिन संबंधित फर्म मालिक किसी भी तरह का कोई कागजात नही दिखा पाया।
इसी तरह मेसर्स अखिल भुवन राइस मिल के संचालक भी कोई कागजात नही दिखा पाए। दोनों फर्मों में किसी भी कागजात के न मिलने के कारण कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर रवींद्र तिवारी ने बताया की कस्बे में दो फर्मों में छापेमारी की गई है। लेकिन मौके से कोई कागजात न मिलने के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। संबंधित फर्म मालिकों को सभी कागजात के साथ ऑफिस में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।