फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two farmers died from heat stroke

लू लगने से दो किसानों की मौत

Sun, 07 Jun 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 07 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two farmers died from heat stroke

अलग-अलग जगहों पर दो किसानों को लू लगने से मौत हो गई। एक को खेत में काम कर रहा था तो दूसरा खेत से घर लौटते समय अचेत होकर गिर पड़ा।

विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के कलेक्टर पुरवा गांव निवासी नन्हे लाल (32) पुत्र मातादीन शनिवार को दोपहर जुताई के लिए खेत की सफाई कर रहा था। तेज धूप और लू से नन्हें की तबियत बिगड़ गई।


सूचना पर परिजनों ने पहले तो घरेलू इलाज किया, लेकिन हालत न सुधरने पर रविवार को सुबह जिला अस्पताल ले आए। यहां इलाज के दौरान नन्हे की मौत हो गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पत्नी ममता और भाई रणजीत ने बताया कि नन्हे के नाम 6 बीघा जमीन है। साहूकारों का लगभग एक लाख रुपये कर्ज है।

दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सपा जिला महासचिव राजेंद्र यादव ने अस्पताल आकर परिजनों को सांत्वना दी और शासन से मदद का भरोसा दिया।

उधर, बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक बिसंडा थाना क्षेत्र के निलाथू गांव निवासी किसान रमाकांत (62) को शनिवार को खेत से घर आते समय लू लग गई।

रात को घरेलू उपचार के बाद रविवार को सुबह जिला अस्पताल लाते समय उनकी मौत हो गई। मृतक के नाम चार एकड़ जमीन है।

उस पर किसान क्रेडिट कार्ड का डेढ़ लाख और खाद-बीज का 80 हजार रुपये फसली ऋण है। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। बुंदेलखंड किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष भइयालाल पटेल ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए सरकारी मदद की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed