{"_id":"6660b2e358ac3865c10beba4","slug":"two-died-of-fever-12-admitted-due-to-diarrhea-and-fever-banda-news-c-212-1-sknp1006-111436-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बुखार से दो की मौत, डायरिया और बुखार से 12 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बुखार से दो की मौत, डायरिया और बुखार से 12 भर्ती
विज्ञापन
बांदा। बुखार से जिला अस्पताल में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। उधर, डायरिया और बुखार से 12 लोगों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के छेहरांव गांव निवासी सेमिया (85) को पहली जून को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। बुधवार को सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महोबा जिले के ग्योड़ी गांव निवासी कल्लू (65) को बुधवार को सुबह बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी दोपहर के समय मौत हो गई।
उधर, डायरिया और बुखार से डीएम कालोनी निवासी रामसजीवन (45), पौहार बदौसा निवासी प्रियांशी (तीन माह), त्रिवेणी गांव निवासी शिव गुलाब (63), बदौसा निवासी रुहीना (22), परशुराम तालाब निवासी गुड्डन (36), जरैली कोठी निवासी माया (35), सेमरिया गांव निवासी अराध्या (16), बिजली खेड़ा निवासी खुशी (डेढ़ साल), अरतरा हमीरपुर निवासी ओमजी (5), जरैली कोठी निवासी प्रीति (30), बिजली खेड़ा निवासी धीरज (9) को भर्ती कराया गया है।
वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि भीषण तपन के इस मौसम में विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। बाहर का तला भुना हुआ खाने से परहेज करें। तीन से चार बार दस्त आने पर अस्पताल में दिखाएं। तेज धूप से बचने के लिए गमछा आदि डालकर निकले।