फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two days checking campaign against misdemeanors in Mandal

मंडल में दो दिन दुराचारियों के खिलाफ चेकिंग अभियान

Sun, 01 Nov 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two days checking campaign against misdemeanors in Mandal
आ:जी के.सत्यनारायणा। - फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में दुराचारियों की चेकिंग के लिए आज से दो दिवसीय अभियान छेड़ा गया है। यह दो नवंबर तक चलेगा। बीट प्रभारी से लेकर पुलिस महानिरीक्षक तक खुद दुराचारियों की चेकिंग करेंगे। सभी के लिए चेकिंग का अलग-अलग कोटा निर्धारित किया गया है। उधर, दुष्कर्मी और हिस्ट्रीशीटरों सहित अवैध खनन कराने वालों को चिह्नित कर उन पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, एनएसए सहित शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने आदेश में कहा है कि 2 नवंबर तक दुराचारियों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया जाए। इसमें बीट प्रभारी और थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के सभी दुराचारियों की चेकिंग करेंगे। क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में 10 और अपर पुलिस अधीक्षक 8 दुराचारियों की चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन

मंडल के चारों जिलों के पुलिस अधीक्षक अपने यहां 4-4 हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग करेंगे। पुलिस महानिरीक्षक खुद भी परिक्षेत्र के दो हिस्ट्रीशीटरों को चेक करेंगे। महानिरीक्षक ने कहा है कि इस दो दिवसीय अभियान की समीक्षा 3 नवंबर को सुबह 10 बजे करेंगे। चारों पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों पर लगातार सतर्क नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय-समय पर थाने बुलाकर इनके साथ मीटिंग और मानीटरिंग करें। महानिरीक्षक ने यह भी निर्देश दिया है कि सक्रिय दुराचारी/अपराधी जो हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण, बलात्कार तथा अवैध खनन और अवैध शराब में संलिप्त रहे हैं उन्हें चिह्नित कर उनके विरुद्ध गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, एनएसए, शस्त्र निरस्तीकरण और जमानत खारिज कराने की प्रभावी कार्रवाई की जाए।

महोबा और चित्रकूट की घटनाओं से लिया संज्ञान
बांदा। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा है कि हाल के महीनों में महोबा और चित्रकूट में जघन्य अपराध हुए हैं। महोबा के अजनर में 11 अक्तूबर को हिस्ट्रीशीटर सुखराम पुत्र जमुना ने नौ साथियों के साथ दिनदहाड़े ग्राम प्रधान दादू कुशवाहा की हत्या कर दी। चित्रकूट में कर्वी कोतवाली के अंतर्गत हिस्ट्रीशीटर मोनू उर्फ अवनीश तिवारी (शंकर बाजार) ने सहयोगियों की मदद से लूट का प्रयास किया। इन्हीं सब घटनाओं के मद्देनजर यह चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed