फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two constables of PRV injured by stone pelting

पथराव से पीआरवी के दो कांस्टेबल घायल

Tue, 02 Jun 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two constables of PRV injured by stone pelting
पथराव में घायल यूपी-112 कांस्टेबल नारायण तिवारी। - फोटो : BANDA
तिंदवारी/बेंदाघाट (बांदा)। गांव में पथराव की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची यूपी-112 पीआरवी टीम पर भी आरोपी ने पथराव कर दिया। टीम के दो कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। न ही कोई रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक लालभरत कुमार पाल ने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यूपी-112 पीआरपी संख्या-809 को सूचना मिली कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर अंतर्गत चंदौखी डेरा में कोई व्यक्ति पथराव कर रहा है। पुलिस को यह सूचना पथराव करने वाले के भाई ने ही दी। एएसपी ने बताया कि इस पर पीआरवी टीम गांव पहुंची तो पथराव कर रहे व्यक्ति ने टीम पर भी पत्थर चलाए। इसमें देवनारायण तिवारी (57) और कुलदीप सिंह (31) घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही तिंदवारी और बेंदा चौकी से बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गया। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां डा.संतोष ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से देवनारायण को कानपुर रेफर कर दिया गया। कुलदीप को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर, इंसपेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। न ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उधर, कुछ लोगों का कहना है कि पथराव करने वाला मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed