फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two children trampled sand-filled tractor

बालू भरे ट्रैक्टर ने दो बच्चों को रौंदा

Fri, 03 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 03 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two children trampled sand-filled tractor
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल। - फोटो : amarujala

अवैध बालू भरे ट्रैक्टर से कुचलकर दो बच्चों की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर बांदा-बबेरू मार्ग पर पांच घंटे जाम लगा दिया और ट्रैक्टर फूंकने का प्रयास किया। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर सवार युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और जमकर पिटाई की। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया गया है। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में रिपोर्ट लिखी है। उधर, आक्रोशित ग्रामीणों की मांग पर उप जिलाधिकारी ने ओरन चौकी प्रभारी को निलंबित करने की संस्तुति की है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भुराने पुरवा गांव से कुछ दूरी पर अवैध बालू भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे शौच कर रहे अमित वर्मा (14) पुत्र प्रदीप वर्मा और मुकेश वर्मा (12) पुत्र बदलू वर्मा को रौंद दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन


इस दौरान नजदीक से गुजर रहा अवधेश वर्मा (20) पुत्र बबुवा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर में सवार कमल सिंह (20) पुत्र रामगोपाल सिंह को ग्रामीणों ने पीछा कर दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। बवाल बढ़ने की आशंका पर पीएसी बुला ली गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर बांदा-बबेरू मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए ट्रैक्टर फूंकने का प्रयास किया। पुलिस और पीएसी जवानों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।


ग्रामीणों की मांग थी कि चौकी प्रभारी को निलंबित कर अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। फोन पर जिलाधिकारी डॉ.सरोज कुमार द्वारा दिए गए आश्वासन पर ग्रामीणों ने पांच घंटे बाद जाम खत्म कर दिया।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed