फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two children drowned in a pond made by excavation of expressway, death

एक्सप्रेस-वे की खोदाई से बने तालाब में दो बच्चे डूबे, मौत

Mon, 04 Apr 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two children drowned in a pond made by excavation of expressway, death
खेत में खोदे गए इसी तालाब में डूबे बच्चे। - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए निकाली गई मिट्टी से बने गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबकर दो बालकों की मौत हो गई, जबकि एक को बचा लिया गया। मुख्यालय से चंद किमी की दूरी होने के बावजूद पुलिस लगभग दो घंटे बाद घटनास्थल पहुंची। इसे लेकर परिजनों और ग्रामीणों में रोष रहा। राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने परिजनों से मिलकर सांत्वना जताकर आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के बिरंची पुरवा (गुरेह) निवासी फक्कू उर्फ नेता का पुत्र मुन्नू उर्फ अमर (14) और बिंदा प्रसाद का पुत्र धीरू (12) व नीरज (13) रविवार को दोपहर गांव के पास मवेशी चराने गए थे। यहां एक किसान के खेत में गहरा तालाब बना हुआ है। इसमें पानी भरा है।
विज्ञापन

तीनों बालक भैंसों को लेकर तालाब में आ गए। भैंसों को पानी पिलाते और नहलाते समय अचानक मुन्नू गहरे पानी में फिसल गया। उसे बचाने के लिए धीरू पानी में उतर गया। दोनों को डूबते देख नीरज भी उनकी मदद में बढ़ा तो वह भी गहरे पानी में चला गया। बच्चों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने देखा तो नीरज को पानी में कूदकर बचा लिया। लेकिन मुन्नू व धीरू गहरे पानी में समा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों के डूबने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गई। परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जुट गए। कोतवाली देहात पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस दो घंटे बाद पहुंची। कुछ देर बाद क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह भी मुख्यालय से गोताखोर लेकर पहुंचे और दोनों बच्चों की तलाश शुरू कराई।

कई घंटे के बाद दोनों के शव गोताखोरों ने खोज निकाले। उन दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। मुन्नू 6वीं और धीरू 5वीं कक्षा का छात्र था। उधर, जिला अस्पताल में राज्यमंत्री रामकेश निषाद और जिलाधिकारी अनुराग पटेल पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। मदद का भरोसा दिलाया।

 घटनास्थल पर मौजूद शोकग्रस्त परिजन।

घटनास्थल पर मौजूद शोकग्रस्त परिजन। - फोटो : BANDA

बालकों को तालाब से निकालते गोताखोर। संवाद

बालकों को तालाब से निकालते गोताखोर। संवाद- फोटो : BANDA

Two children drowned in a pond made by excavation of expressway, death

Two children drowned in a pond made by excavation of expressway, death- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed