फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   two child died in banda

बांदाः ननिहाल आए मासूम भाई-बहन की तालाब में डूबकर मौत, परिवार में शोक

Sun, 10 May 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
two child died in banda
भाई-बहन की मौत से शोकग्रस्त परिजन। - फोटो : BANDA
बबेरू में मां के साथ ननिहाल आए दो मासूम भाई-बहनों की तालाब में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव स्थित ससुराल से रेखा देवी करीब एक हफ्ते पहले यहां कस्बे में नेता नगर स्थित अपने मायके आई थी। साथ में उसके दोनों बच्चे 6 वर्षीय खुशी और 5 वर्षीय पुत्र दीपक भी थे। रविवार को दोपहर रेखा घर के काम में व्यस्त थी।
इसी बीच दोनों भाई-बहन घर के नजदीक स्थित घसिया तालाब पहुंच गए। वहां नहाते समय दोनों पानी में डूब गए। कुछ देर बाद पड़ोस के लोगों ने देखा तो दोनों को बाहर निकाला। उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

ेेमां रेखा और नानी पूनम देवी दोनों को तत्काल सीएचसी लाई। यहां डाक्टरों ने मृत्यु की पुष्टि कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed