{"_id":"a49427b7381cc2b89a654527d164df5e","slug":"two-brilliant-shine-in-pcs-banda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस में चमके बांदा के दो मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस में चमके बांदा के दो मेधावी
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा-2015 में इस जनपद के कई होनहार बेटे-बेटियों ने कामयाबी हासिल की है। एक का चयन सहायक आयुक्त (उद्योग) पद पर हुआ है और दूसरे का जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) पद पर चयन हुआ है।
यहां रेलवे में यातायात निरीक्षक पीके सिंह पुत्री कुमारी सौम्या सिंह का असिस्टेंट कमिश्नर (उद्योग) पद पर चयन हुआ है। पहले प्रयास में ही उन्हें यह सफलता मिली है। बीटेक वर्ष 2012 में केसीएनआईटी से किया था। अतर्रा सरस्वती विद्या मंदिर में भी शिक्षा प्राप्त की।
सौम्या का कहना है कि सफलता का यह सफर अभी जारी रखेगी। उसकी मंजिल आईएएस पद है। घर में पिता सहित मां मंजू सिंह, छोटी बहन तान्या सिंह और छोटे भाई ऋतुराज सिंह के साथ जश्न मनाया। इसी तरह विनोबा इंटर कालेज, कमासिन के रिटायर प्रवक्ता बद्री प्रसाद साहू के पुत्र डॉ. निरीशचंद्र साहू ने पीसीएस में कामयाबी हासिल करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी पद पर नियुक्ति पाई है।
विज्ञापन
उनके एक भाई सतीषचंद्र साहू यहां दूरसंचार विभाग में उपखंड अधिकारी हैं। एक अन्य भाई हरीश कुमार साहू सीआईएसएफ मेें डिप्टी कमांडेंट हैं। निरीश मौजूदा समय में वेटनरी आफीसर पद पर प्रतापगढ़ में तैनात हैं। पीसीएस के लिए वह दो वर्षों से तैयारी कर रहे थे।