फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two bikes collided in the national highway, the death of the devotee

राष्ट्रीय राजमार्ग में दो बाइकें टकराईं, श्रद्धालु की मौत

Thu, 04 Nov 2021 07:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collided in the national highway, the death of the devotee
बांदा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में श्रद्धालु की मौत हो गई। उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी बाइक चालक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सीमावर्ती छतरपुर जनपद के चंदला गांव निवासी अशोक (25) पुत्र कमलेश दीपावली पर दीपदान के लिए बुधवार की रात बाइक से चित्रकूट जा रहा था। साथ में उसका भाई नन्नू पाल (16) व साथी दिनेश (24) भी था। गिरवां थाना क्षेत्र के शिवहद गांव के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जबरदस्त टक्कर से अशोक का हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया और सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी
विज्ञापन

मौके पर ही मौत हो गई। भाई नन्नू व दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक चालक खुरहंड गांव निवासी नीरज भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर खुरहंड चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर नीरज को डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। मृतक की मां सुनीता ने बताया कि अशोक अविवाहित था। पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता और दो भाइयों में छोटा था। बाइक बड़े भाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed