{"_id":"6542976514d4b250460a64e5","slug":"two-bike-riders-injured-in-car-collision-one-referred-banda-news-c-212-1-ori1004-4048-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, एक रेफर
Wed, 01 Nov 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
बांदा/खप्टिहा कलां। आईटीआई तिंदवारी कॉलेज से अपना अंक पत्र लेकर लौट रहे दो लोगों को पैलानी थाना क्षेत्र के ककनारे बाबा स्थान पर पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी ओमकार (22) अपनी आईटीआई का अंक पत्र लेकर तिंदवारी आईटीआई गया था। वहां से वह बाइक से लौट रहा था।
तभी उसका गांव का ही चौकीदार कृष्ण कुमार (25) उसे मिल गया। दोनों अपने गांव आ रहे थे। तभी पैलानी थाना क्षेत्र के ककनारे बाबा स्थान पर पीछे से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को पैलानी थाना पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां ओमकार की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।