फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two bike riders died in the accident

हादसे में बाइक सवार दो की मौत

Wed, 13 Apr 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders died in the accident
लीड
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दो की मौत
बरहौं संस्कार में जाते समय हुए हादसे के शिकार
कार चालक घटनास्थल से कार समेत फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा/बबेरू। कार की टक्कर से बाइक सवार प्राइवेट बस चालक और उसके साथ बाइक मैकेनिक की मौत हो गई। एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा और दूसरे की रेफर किए जाने पर रास्ते में मौत हुई। कार चालक कार समेत फरार हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
बबेरू कस्बे के गिरधर हाता के राममिलन विश्वकर्मा (27) मंगलवार शाम अपने पड़ोसी निहाल वाजपेयी (33) के साथ बाइक पर अनवान गांव जा रहे थे। वहां उन्हें एक बरहौं संस्कार में शामिल होना था। अनवान के नजदीक सामने से आ रही कार ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी बबेरू पहुंचाया। इस बीच घर के लोग भी आ गए। प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां राममिलन को जिला अस्पताल में लाते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल निहाल वाजपेयी को परिजन फतेहपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

राममिलन के बड़े भाई चंद्रशेखर ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अभी शादी नहीं हुई थी। रिश्ते की बातचीत चल रही थी। राममिलन स्कूल की बस चलाता था। जबकि निहाल बाइक मैकेनिक था और दो भाइयों में बड़ा था। उसके पत्नी और एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed