फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two bike riders died due to vehicle collision

Banda News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Mon, 14 Oct 2024 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died due to vehicle collision
बदौसा। देवी दर्शन के लिए जा रहे बाइक सवार दो लोगों को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे सर्विस लेन किलोमीटर 12.2 के पास शुक्रवार की देर रात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव निवासी रामचंद्र (35) गांव के ही आदित्य प्रताप सिंह (15) के साथ रात लगभग 10 बजे देवी दर्शन करने अतर्रा जा रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे सर्विस लेन किलोमीटर 12.2 के पास सामने आए चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक रामचंद्र चला रहे थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा आदित्य गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि कमलेश ने अपने निजी वाहन से उन्हें अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि रामचंद्र अपने पिता शिवकरण की इकलौती संतान था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। घर में पत्नी संगीता व तीन पुत्र हैं। शिवकरण के पास दो बीघा जमीन है। वह खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य तीन भाइयों में छोटा था। गांव में ही परचून की गुमटी खोले है। सबसे बड़ा भाई अनुज प्रताप कानून की पढ़ाई कर रहा है।
दूसरे नंबर का शिशिर प्रताप इंटर का छात्र है। मां कल्पना सिंह है। एसआई ब्रह्मदत्त गोस्वामी ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed