{"_id":"579f91b54f1c1b56152b941e","slug":"two-arrested-with-30-kg-cannabis-betwa-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतवा एक्सप्रेस में 30 किलो गांजे संग दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतवा एक्सप्रेस में 30 किलो गांजे संग दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतवा एक्सप्रेस ट्रेन में छत्तीसगढ़ से कानपुर गांजा ले जा रहे दो तस्कर जीआरपी ने दबोच लिए। उन्हें एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया है। कन्नौज जनपद के बिशनपुर कसबा निवासी ज्ञानेंद्र कुमार पाठक पुत्र सुरेशचंद्र पाठक और अकबरपुर सराय (कन्नौज) निवासी राम उर्फ अमित कश्यप पुत्र गिरिजा शंकर को जीआरपी जवानों ने सोमवार सुबह बेतवा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में चेकिंग के दौरान पकड़ लिया।
विज्ञापन
उनके पास से 30 किलो गांजा बरामद हुआ। यह एक-एक किलो के पैकेटों में था। थानाध्यक्ष इंद्रमोहन बड़ोला ने बताया कि गांजे के पैकेट ट्राली बैग में रखे गए थे। ज्ञानेंद्र के पास से 16 किलो और अमित के पास से 14 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों अभियुक्त काफी दिनों से रायपुर (छत्तीसगढ़) से गांजा ले जाकर कानपुर और कन्नौज में बेचने का धंधा कर रहे थे।
विज्ञापन