फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two arrested in murder of meat seller

मीट व्यापारी की हत्या में दो गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 17 Jul 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in murder of meat seller

शहर के कंचन पुरवा निवासी मुर्गा मीट दुकानदार 22 वर्षीय आशीष वाल्मीकि के हत्याभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आशीष की हत्या 15 जुलाई को हुई थी। शव तिंदवारी रोड पर पेट्रोल पंप के पास बरामद हुआ था।

विज्ञापन


गुरुवार को शहर कोतवाली में अपर एसपी आशुतोष शुक्ल ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो अभियुक्तों लवलेश उर्फ गुड्डू कुशवाहा और सुरेश कुशवाहा (मंडी समिति रोड) को मीडिया के सामने पेश किया।
विज्ञापन


अपर एसपी ने अभियुक्तों के हवाले से बताया कि लवलेश उर्फ गुड्डू ने बताया है कि आशीष का उसकी घर आना-जाना था। उसकी बहन पर बुरी नियत रखता था। इसलिए उसने अपने दोस्त सुरेश कुशवाहा के साथ 14 जुलाई को आशीष को फोन पर खरीददारी का झांसा देकर पहड़िया के पास बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष बाइक पर आ गया। सुरेश ने उसके सिर पर लोहे की राड मार दी। वह गिर गया। बाद में उसे पीट-पीट कर मार डाला। उसकी बाइक बिसंडा बाईपास के पास और मोबाइल वहीं खेत में फेंक दिया। लोहे का राड झाडिय़ों में छिपा दिया। आशीष का दूसरा मोबाइल गुड्ड़ू के घर रखा हुआ है।

अपर एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी करने वाले कोतवाली प्रभारी हरिशंकर राय, एसआई राकेश सरोज, महेंद्र सिंह, रामबाबू यादव, अजय कुमार सिंह, लालजी सिंह और क्राइम ब्रांच के पंकज तिवारी को 5000 रुपये ईनाम दिया जाएगा।


पुलिस सर्विलांस के जरिए अभियुक्तों तक पहुंची। उधर, मृतक की बहन गुड्डो ने कहा कि उसके भाई की हत्या लूट के लिए की गई है। उस पर लगाए अन्य आरोप गलत हैं। उधर, इस दौरान कोतवाली में वाल्मीकि समाज के नेता पुलिस अफसरों को फूलों की माला पहनाकर उनकी तारीफों के कसीदे पढ़ते रहे, जबकि मृतक के परिजन रोते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed