{"_id":"58a495a54f1c1bd257d83d71","slug":"two-and-a-half-years-looking-for-work-according-to-rahul-baba","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल बाबा ढाई साल के कामों का हिसाब मांग रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल बाबा ढाई साल के कामों का हिसाब मांग रहे
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
चारों प्रत्याशी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निशाने पर सबसे ज्यादा अखिलेश यादव रहे। निर्धारित समय से पौने चार घंटा देरी से आए श्री शाह ने मात्र 14 मिनट के संबोधन में 7 मिनट मुख्यमंत्री पर बरसे। चार मिनट का भाषण राहुल गांधी पर केंद्रित रहा। गरीब परिवारों को गैस चूल्हा देने की योजना बताने से भी नहीं चूके। कहा कि देश में 50 लाख और बांदा में 73 हजार गरीब परिवारों के घरों में गैस चूल्हा पहुंचाया।
विज्ञापन
श्री शाह न कहा कि राहुल बाबा प्रधानमंत्री मोदी से पूछते हैं कि ढाई सालों में क्या किया? 2019 में हम आएंगे और पाई-पाई का हिसाब बताएंगे। लेकिन आपने (राहुल गांधी) क्या किया? नाना जवाहरलाल नेहरू, दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहे, आपने 60 साल का हिसाब नहीं दिया? लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिला। अन्ना पशुओं को बांधने का काम नहीं किया। हमने यानी भाजपा सरकार ने देश के 50 लाख गरीब परिवारों के घरों में गैस चूल्हा पहुंचाया। बांदा जनपद में 73,000 गरीब परिवारों के घर चूल्हा पहुंचाया। ढाई सालों में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। हमने ये काम किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसमूह से आह्वान किया कि किसी को मुख्यमंत्री व मंत्री बनाने के लिए बटन मत दबाना। बल्कि यूपी का भाग्य बदलने को बटन दबाना।
विज्ञापन