फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two accused of breaking into a house and stealing were arrested along with jewellery

Banda News: घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को जेवर समेत किया गिरफ्तार

Thu, 14 Aug 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two accused of breaking into a house and stealing were arrested along with jewellery
तिंदवारी (बांदा)। घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी के आभूषण व नकद रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि अमलीकौर गांव निवासी विद्यावती ने आठ अगस्त को थाना तिन्दवारी पर सूचना दी कि उसके घर में कुछ लोगों ने छह अगस्त की रात चोरी कर ली है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही थी। पुलिस ने बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव निवासी छोटू यादव व तिंदवारी के अमलीकौर राजापुर निवासी अन्नू यादव को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तमंचा व कारतूस समेत जेवर बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व अमलीकाैर व राजापुर से चोरी किए थे। गिरफ्तारी टीम में एसआई कृष्ण प्रताप सिंह, देवांश सिंह, आशीन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed