{"_id":"5849a1184f1c1b5a5c447e0a","slug":"turns-out-to-be-a-picture-of-a-backward-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़े एक हो जाएं तो बदल जाए देश की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़े एक हो जाएं तो बदल जाए देश की तस्वीर
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
बबेरू में भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में उपस्थित लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पूर्व मंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने कहा कि जिस दिन पिछड़ा वर्ग एक साथ खड़ा हो जाएगा, देश की तस्वीर बदल जाएगी। नोटबंदी को सफल बनाने का दम भी पिछड़ों में है। काले धन व भ्रष्टाचार पर नकेल लगाने में मोदी की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
यहां सुखदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित सम्मेलन में हरगोविंद कुशवाहा ने कहा कि पिछड़ों की ताकत से विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा की सरकार बनाएंगे। सपा, बसपा व कांग्रेस को बुंदेलखंड की बदहाली के लिए जिम्मेदार बताते हुए कहा कि विधान सभा चुनाव में यहां सभी 19 सीटों पर कमल खिलाएंगे। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के 235 सम्मेलन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि देश में भाजपा ने पिछड़ा वर्ग से सबसे अधिक मुख्यमंत्री दिए हैं। प्रदेश की तरक्की के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन संयोजक चंद्रपाल कुशवाहा ने सभी का आभार जताया। संचालन जिला उपाध्यक्ष रामकेश ने किया। सम्मलेन की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व हवन-पूजन के साथ हुई।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, विवेकानंद गुप्ता, अजय सिंह पटेल, रामहित निषाद, अयोध्या सिंह, डॉ. एसएस भारती, रामलखन राजपूत, विजय विक्रम सिंह, विजय पाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा पटेल, किरन वर्मा, सुखदेव प्रसाद, विशेश्वर पांडेय, सुधीर कुशवाहा, रामनरेश मिश्रा, सुनील पटेल, पंकज द्विवेदी, देवानंद, मीना भारती, सुनील पांडेय, शीला सिंह, आनंद द्विवेदी भी उपस्थित रहे।