फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tur and sesame 80 per cent loss

अरहर और तिल में 80 फीसदी नुकसान

Tue, 30 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 30 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tur and  sesame 80 per cent loss
फसलों का जायजा लेते अ‌ध‌िकारी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। खरीफ की फसल के लिए बीमा कंपनी ने खेतों की खाक छानना शुरू कर दी है। मंगलवार को यहां बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ने कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ कई गांवों की फसलों का जायजा लिया। अरहर व तिल में करीब 80 फीसदी नुकसान बताया जा रहा है। जबकि मूंग, ज्वार और उरद में 50 से 70 फीसदी नुकसान का आंकलन है। इस वर्ष प्रदेश सरकार ने बांदा जनपद के लिए गौहाटी (असम) की एग्रीक्लचर इंश्योरेंस कंपनी को नामित किया है।

विज्ञापन


इसके क्षेत्रीय अधिकारी एमजी मोहिन के साथ एडीएम गंगाराम गुप्ता, संयुक्त कृषि निदेशक गणेश मणि त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि उमेशचंद्र कटियार और सदर एसडीएम प्रहलाद सिंह व तहसीलदार सुनील कुमार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसल में अतिवृष्टि और बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन किया। सदर तहसील के गंछा, पड़ुई, कनवारा, छेहरावं, पचुल्ला, चहितारा, पथरी, दुरेड़ी, मोहन पुरवा, अछरौड़, मरौली, खप्टिहा कलां और साड़ी गांव में खेतों की स्थिति देखी। उप निदेशक श्री कटियार ने बताया कि बुधवार को नरैनी, अतर्रा व बबेरू तहसील के गांवों में टीम जायजा लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed