फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tubewell power cheaper

नलकूप की बिजली भी सस्ती

Thu, 04 Aug 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 04 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tubewell power cheaper
बिजली - फोटो : amar ujala

बांदा। बुंदेलखंड को 24 घंटे बिजली की घोषणा के बाद प्रदेश सरकार ने यहां के किसानों को एक और राहत दी है। सरकार ने निजी नलकूप लगाने वाले किसानों का बिजली बिल 160 रुपये से घटाकर 100 रुपये प्रति हार्सपावर कर दिया है। इससे चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों के किसानों को हर साल आठ करोड़ रुपये से ज्यादा की राहत मिलेगी। पांच हार्सपावर का नलकूप लगाने वाले किसानों को 3600 और साढ़े सात हार्स पावर वाले किसानों की 5400 रुपये सालाना बचत होगी।

विज्ञापन


प्रदेश के विद्युत नियामक आयोग ने जहां लघु एवं मध्यम उद्योग, व्यवसायिक और सार्वजनिक उपयोग वाले सरकारी उपभोक्ताओं की बिजली की दरों में इजाफा किया है, वहीं चुनावी साल में सरकार की मंशा को मद्देनजर रखते हुए किसानों को राहत दी है। कृषि बिजली की दरों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई।
विज्ञापन


अलबत्ता बुंदेलखंड के किसानों को खास राहत देते हुए निजी नलकूपों पर मीटर लगने तक प्रति हार्स पावर बिजली बिल 160 रुपये से घटाकर 100 रुपये कर दिया है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में इसका फायदा निजी नलकूप लगाए 22,540 किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर यहां पांच से साढ़े सात हार्स पावर तक के ट्यूबवेल हैं। पांच हार्स पावर की दर से सभी किसानों को सालाना आठ करोड़ 11 लाख 44 हजार रुपये की बचत होगी। साढ़े सात हार्स पावर वालों को प्रति माह 450 और सालाना 5400 रुपये बचेंगे। पांच हार्स पावर वालों को प्रति माह 300 रुपये और 3600 रुपये सलाना बचत होगी।

जल्द आ जाएगा आदेश
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता एके सक्सेना ने बताया कि नई दरों से सूखा पीड़ित किसान काफी राहत महसूस करेंगे। बताया कि मंडल में ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग सभी नलकूप और निजी नलकूप बिना मीटर के हैं। प्रति हार्स पावर 60 रुपये की दर से मिलने वाली छूट जल्द ही लागू होगी। फिलहाल इसका आदेश मेरे पास नहीं आया है। जल्द ही आ जाएगा।


निजी नलकूपों में सिर्फ 38 फीसदी बिल भुगतान
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में निजी नलकूपों पर 1,38,170 किलोवाट बिजली खर्च हो रही है। पावर कारपोरेशन को प्रति माह 202.4 लाख यूनिट बिजली देनी पड़ रही है। इसके अलावा मंडल में 1012 सरकारी नलकूप भी हैं। इन पर 31,755 किलोवाट बिजली का खर्च है। 73 ट्यूबवेल विश्व बैंक के लगे हैं। इन पर 2,308 किलोवाट का लोड है। निजी नलकूपों से पावर कारपोरेशन मात्र 38 फीसदी बिल वसूल पा रहा है। इन पर 2.89 करोड़ रुपये प्रति माह की बिलिंग होती है, जबकि जमा सिर्फ एक करोड़ 11 लाख 32 हजार हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed