{"_id":"64ea5222439bdb9a2b081a59","slug":"tubewell-fitted-with-mla-fund-selling-water-for-rs-250-banda-news-c-212-1-sknp1008-1857-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: विधायक निधि से लगा नलकूप, 250 रुपये में बेच रहे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: विधायक निधि से लगा नलकूप, 250 रुपये में बेच रहे पानी
Sun, 27 Aug 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
बांदा। बबेरू के देवरथा में सरकारी नलकूप से किसानों को सिंचाई के लिए पानी बेचा जा रहा है। किसानों से प्रति बीघा 250 लिए जाते हैं। डीएम के आदेश पर हुई जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सीडीओ ने अधिशासी अभियंता नलकूप को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
बबेरू के देवरथा के किसानों ने पिछले दिनों जनसुनवाई समाधान पोर्टल आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी। गांव में विधायक निधि से लगे सरकारी नलकूप का संचालन समिति की ओर से किया जा रहा है। लेकिन संचालन समिति अध्यक्ष द्वारा किसानों को पानी बेचा जा रहा है। किसानों से प्रति बीघा ढाई सौ रुपये लिए जाते हैं। पूर्व में एसडीएम व तहसीलदार ने जांच की थी। जिसमें पानी बेचने की पुष्टि हुई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जिलाधिकारी ने पुन: खंड विकास अधिकारी यानि बीडीओ को जांच के आदेश दिए। खंड विकास अधिकारी ने दो अगस्त 2023 को डीएम व सीडीओ को सौंपी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की कि संचालन समिति के अध्यक्ष ढाई सौ रुपये बीघा पानी बेचते हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक खेत की सिंचाई औसतन तीन बार होती है। जिसकी कोई रसीद नहीं दी जाती है। उनका कहना है कि सींच वसूली से बिजली का बिल जमा किया जाता है। लेकिन, बिल जमा करने के बाद अवशेष बची राशि कहां जाती है इसकी जानकारी नहीं दी।
जो वित्तीय अनियमितता श्रेणी में आता है। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने अधिशासी अभियंता नलकूप को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में एक्सईएन नलकूप अनिल शुक्ला का कहना है मामला संज्ञान में आया है जल्द कार्रवाई की जाएगी।