{"_id":"5f85e8698ebc3e9bc03f5148","slug":"trying-to-jam-the-dead-body-banda-news-knp5883065151","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव रखकर जाम लगाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव रखकर जाम लगाने की कोशिश
विज्ञापन
मृतक युवती का शव आने के बाद घर के बाहर परिजनों, ग्रामीणों और पुलिस का जमघट।
- फोटो : BANDA
बदौसा। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को मृतका सुनीता के परिजनों ने अतर्रा नेशनल हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। सीओ नरैनी ने उन्हें बमुश्किल समझाकर शांत किया। उधर, सोमवार को गिरफ्तार की गई आरोपी सास को जेल भेज दिया गया।
बंगाली पुरवा में सुनीता (28) का वस्त्रविहीन शव खेत से बरामद किया गया था। मृतका की मां मतिया ने सास रानीबाई और सुनीता के पति भैरमदीन पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतका के जिस्म में गोली लगने के कई घाव और आंख में भी चोट व घाव थे।
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को मृतका के परिजन शव लेकर अतर्रा आए और नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम लगाना चाहा। मुख्य मांग फरार आरोपी पति की गिरफ्तारी थी। सीओ नरैनी, बदौसा, गिरवां, बिसंडा, फतेहगंज व अतर्रा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाया। इसी के लगभग डेढ़ घंटे बाद परिजनों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
थाना इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सुनीता रात करीबनौ बजे घर से निकली थी। घटनास्थल से दो बाइकों पर चार लोग जाते देखे गए थे। उधर, पुलिस ने सास रानीबाई को जेल भेज दिया है।