फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   truck se bhidi van, 6ghayal

ट्रक से भिड़ी पुलिस वैन, छह लोग घायल

Fri, 26 Mar 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
truck se bhidi van, 6ghayal
बेंदाघाट। तिंदवारी थाना क्षेत्र के यमुना नदी पुल पर शुक्रवार की सुबह पुलिस वैन व ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में पुलिस वैन चालक समेत दरोगा, तीन सिपाही और एक बंदी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद बांदा-फतेहपुर हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बांदा कारागार में निरुद्ध दहेज उत्पीड़न व हत्या के बंदी कमलेश कुमार यादव को पेशी में बृहस्पतिवार को गोरखपुर ले जाया गया था। वहां से वापस आते समय शुक्रवार को सुबह बेंदाघाट स्थित यमुना नदी पुल पर पुलिस वैन सामने आ रहे ट्रक से टकरा गई। वैन में सवार बंदी सहित एसआई रामदिनेश तिवारी, सिपाही राजभान सिंह, नंदकिशोर शुक्ला व वैन चालक कमलेश घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर बेंदा चौकी पुलिस और पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह वैन से निकाला और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा कि वैन चालक को झपकी आने पर घटना हुई। उधर, दुर्घटना से बांदा-फतेहपुर मार्ग एक घंटे तक अवरुद्ध रहा। हाईवे के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed