फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   truck ki takker se bike chalak ki maut

बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Sat, 15 May 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
truck ki takker se bike chalak ki maut
बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के यमुना नदी पुल पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत हो गई। दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों एक ही बाइक पर बरात में शामिल होने जा रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के पथरी गांव निवासी रामऔतार का बेटा शिवबाबू (21) अपने पड़ोसी राजवीर और दुर्गेश के साथ एक ही बाइक पर शुक्रवार की रात सीमावर्ती फतेहपुर के पलटू पुरवा बरात में शामिल होने जा रहे थे। तभी यमुना पुल के ऊपर सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी-112 पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान शिवबाबू की मौत हो गई। राजवीर और दुर्गेश का इलाज चल रहा है। ये दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक खेतीबाड़ी करता था। उधर, दुर्घटना के बाद चालक भाग निकला। उधर, मटौंध क्षेत्र के इचौली तिराहा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

बाइक चालक भतीजा व भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीमावर्ती छतरपुर (एमपी) के गौरिहार गांव निवासी प्रमोद अपनी चाची गुड्डो (45) को बाइक में लेकर शादी में शामिल होने तिंदुही (महोबा) गया था। शनिवार को दोपहर वापस घर जाते समय इचौली तिराहा मोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के वक्त प्रमोद व गुड्डो के साथ तिंदुही गांव की अंजली भी साथ थी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां गुड्डो की मौत हो गई। प्रमोद व अंजली भर्ती हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हेलमेट न लगाने से बाइक चालक के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार घायल
तिंदवारी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। थाना क्षेत्र के सोनहली गांव निवासी देव कुमार अपने साथी मोहनलाल के साथ चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए ददरियां गांव बाइक से जा रहा था। मूंगुस गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नही लगाए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed