फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Truck crushes student going to school on bicycle with brother, dies

Banda News: भाई के साथ साइकिल पर स्कूल जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत

Fri, 19 May 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 19 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes student going to school on bicycle with brother, dies
अतर्रा। साइकिल पर बैठकर भाई के साथ स्कूल जा रहे कक्षा छह के छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बड़ा भाई बाल-बाल बच गया। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पिता की तहरीर पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बिसंडा थानाक्षेत्र के मुरारी पुरवा निवासी रामबाबू अपनी पत्नी सीमा अैर 5 बच्चों के साथ अतर्रा थाने के पीछे आजाद नगर में किराए पर रहते हैं। गुरुवार को सुबह सात बजे बड़ा बेटा मोहित (13) छोटे भाई शिवमोहित (10) को रोज की तरह साइकिल पर पीछे बैठाकर बांदा रोड स्थित तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छोड़ने जा रहा था। अतर्रा बांदा रोड पर थाने से चंद कदम की दूरी पर बस स्टैंड के पास कर्वी की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जोरदार टक्कर से साइकिल समेत दोनों उछल कर सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। शिवमोहित ट्रक के आगे जा गिरा, जिससे पहिया उसे कुचलता हुआ निकल गया। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस और परिजनों को सूचित किया। पुलिस शिवमोहित को सीएचसी लाई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित को मामूली चोटें आईं। इंस्पेक्टर मनोज शुक्ला ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समझ में आया तो छोटा भाई खून से लथपथ दिखा
बड़े भाई मोहित ने बताया कि ट्रक इतनी तेजी से आया कि वह कुछ समझ ही नहीं पाया। अचानक हुए हादसे से वह बदहवास हो गया, लोगों को चीखते और शोर मचाते देखा, इसके बाद छोटा भाई खून से लथपथ दिखा। मोहित कक्षा आठ में पढ़ता है और उसका छोटा भाई कक्षा छह का छात्र था। शिवमोहित पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। रामबाबू गुजरात के वापी में ट्रक चलाते हैं। वह कुछ माह पहले ही घर आए थे। वह सुबह ही कानपुर जा रहे थे, घटना की जानकारी मिलते ही रास्ते से लौट आए।


दिन में बड़े वाहनों की नो एंट्री की मांग
कस्बा निवासी समाजसेवी सूरज बाजपेई, दिनेश गुप्ता, डॉ. रमेश शर्मा, रामरूप यादव, मंजुल मयंक ने घटना को लेकर आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि बड़े वाहनों से आए दिन हादसे के साथ जाम भी लगता है। उनका कहना है कि पूर्व में भी दिन में कस्बे में बड़े वाहनों की नो एंट्री की मांग उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर मांग की जा चुकी है, लेकिन जिला या स्थानीय प्रशासन ने अब तक इसे गंभीरता से नहीं लिया है। इसी के चलते यह हादसा हुआ है। उन्होंने कस्बे में दिन में बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed