{"_id":"64a5c67cb60be1074400fc99","slug":"truck-crushed-old-woman-crossing-the-road-banda-news-c-212-1-bnd1001-149-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सड़क पार कर रही वृद्धा को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सड़क पार कर रही वृद्धा को ट्रक ने रौंदा
Thu, 06 Jul 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
बांदा। सड़क पार कर रही वृद्धा को ट्रक ने कुचल दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी सुरनिया उर्फ मक्कू (70) बुधवार की शाम पांच बजे के करीब महोखर बाईपास के पास सड़क पार कर अपने घर आ रही थी। तिंदवारी की ओर से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। वृद्धा टक्कर लगने से उछलकर पहिए के नीचे आ गई और कुचल गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला। वृद्धा काफी देर सड़क पर पड़ी तड़पती रही।
वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस ने वृद्धा को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर वृद्धा का नाती रामदेव अस्पताल पहुंच गया। देहात कोतवाली थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शव को मोर्च्युरी में रखाया गया है।