फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Truck crushed four cattle sitting on the road

Banda News: ट्रक ने सड़क पर बैठे चार मवेशियों को कुचला

Tue, 11 Jul 2023 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed four cattle sitting on the road
नरैनी। कालिंजर की ओर से आए ट्रक ने चार मवेशियों को सड़क पर कुचल दिया। चारों मवेशियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला। सूचना पर प्रशासन ने रात में ही पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नहर के पास रविवार की रात 10 बजे के करीब कालिंजर की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठे चार मवेशियों को कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर विश्व हिंदू महासंघ गो रक्षा समिति अध्यक्ष सोनू करवरिया, विपिन दीक्षित, सुशांत आदि लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर, नायब तहसीलदार पहुंचे और नगर पंचायत कर्मियों को बुलाकर रात दो बजे के करीब खरौंच के जंगल में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर सभी मवेशियों को दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed