फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Truck collision killed the salesman

ट्रक की टक्कर से सेल्समैन की मौत

Sat, 10 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 10 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Truck collision killed the salesman
हादसा - फोटो : अमर उजाला

ट्रक की टक्कर से सेल्समैन की मौत हो गई। अन्य हादसों में वृद्धा समेत दो राहगीर घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी दुर्विजय सिंह (39) पुत्र नत्थू सिंह यहां परशुराम तालाब मोहल्ले में रहता था।

विज्ञापन


सर्वोदय नगर स्थित शराब की दुकान में सेल्समैन था। गुरुवार को देर रात वह दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था। बिजलीखेड़ा सपा कार्यालय के नजदीक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसके फोन से कॉल करके शिनाख्त की। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के नाम गांव में चार बीघा जमीन है। वह पत्नी प्रार्थना सिंह व एक पुत्र व दो पुत्रियों के साथ यहां रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव निवासी रामकेश (38) पुत्र भइयालाल गुरुवार को देर शाम बैलगाड़ी पर खेत से घर आते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतर्रा की ओर से आ रही मैजिक टेंपो की टक्कर से घायल हो गया। जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।


एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी चंद्रकली (60) पत्नी भोला शुक्रवार को दोपहर खेत से घर जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। बाइक सवार भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed