फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Troubled girl dies of illness

बीमारी से परेशान युवती ने जान दी

Thu, 07 Oct 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Troubled girl dies of illness
बांदा/बबेरू। बीमारी से परेशान युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। पुलिस को तलाशी में सुसाइड नोट मिला है। चार साल पूर्व शादी हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के नेता नगर निवासी रामकरन की पत्नी आरती (25) ने बुधवार की शाम घर में दुपट्टे से फांसी लगा ली। रामकरन अपने पुत्र का इलाज कराने अस्पताल गया था। वापस आने पर दरवाजे अंदर से बंद थे। किसी तरह पति ने दरवाजा खोला तो पत्नी का शव लटका देखा।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दी। बबेरू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतका के कपड़ों से सुसाइड नोट मिला है। इसमें कैंसर की बीमारी के चलते आत्मघाती कदम उठाना लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेशे से मजदूर पति ने बताया कि चार साल पहले शादी हुई थी। एक पुत्र है। मृतका का मायका अतर्रा में है। इंस्पेक्टर एमके नागर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। लिखावट की जांच के लिए सुसाइड नोट को फोरेंसिक लैब में भेजा जा रहा है।

आरती ने ये लिखा है सुसाइड नोट में
मैं कैंसर से पीड़ित हूं। दवा लेट-लपेट होती रही है। तकलीफ बर्दाश्त नहीं होती। घर में रहकर चिड़चिड़ी हो गई। इसकी वजह से खुद फांसी लगाकर जान दे रही हूं। इसमें किसी का दोष नहीं है और न किसी को फंसाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed