{"_id":"577fec144f1c1b6f0c7fcb5d","slug":"trolley-carrying-band-upturned-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंड पार्टी लेकर जा रही ट्राली पलटी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंड पार्टी लेकर जा रही ट्राली पलटी, पांच घायल
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बैंड पार्टी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली खंती में पलट गई। इससे पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे हादसे में टेंपो पलटने से चालक समेत दो घायल हुए। अन्य हादसों में दो बाइक सवार समेत चार घायल हो गए।
विज्ञापन
बिसंडा थाना क्षेत्र के चमरहा पुरवा से गुरुवार की रात ट्रैक्टर ट्राली में बैंड पार्टी बिसंडा कस्बे में बारात में जा रही थी। बिसंडा थाना क्षेत्र के चोहका पुरवा के पास ट्रैक्टर ट्राली खंती में पलट गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतर्रा पहुंचाया।
विज्ञापन
घायल छोटा (27) पुत्र नत्थू, शिवाकांत (16) पुत्र बालक राम, नत्थू (45) पुत्र रामलाल, बाबूलाल (65) और कल्लू (45) को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
दूसरी घटना में कालिंजर थाना क्षेत्र के बेलखरिन पुरवा निवासी मुन्नीलाल (60) पुत्र रामकुमार शुक्रवार को सुबह टेंपो से करतल जा रहा था। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल कस्बे से कुछ दूर पहले लोडर की टक्कर से टेंपो पलट गया। मुन्नीलाल व चालक बाबूराम (25) घायल हो गए। दोनों रक्सी गांव के रहने वाले हैं। उन्हें नरैनी सीएचसी ले जाया गया। मुन्नीलाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया।
उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के उसरा डेरा गांव निवासी सर्वेश (18) पुत्र रामबली व सीताराम (24) पुत्र रामप्रसाद गुरुवार की रात खप्टिहा कला से बाइक पर घर जाते समय बाइक फिसल जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी अंशिका गुप्ता (14) पुत्री रामबाबू आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छुट्टी के बाद साइकिल पर गांव जाते समय जीआईसी ग्राउंड के पास ई-रिक्शा की टक्कर से घायल हो गई। वह 10वीं कक्षा की छात्रा है।