फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Triangular contest for the post of Bar Association President

Banda News: बार संघ अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

Thu, 30 Jan 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Triangular contest for the post of Bar Association President
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में बुधवार को अध्यक्ष व कनिष्ठ उपाध्यक्ष सहित संयुक्त सचिव प्रशासन में पांच दावेदारों ने अपनी प्रत्याशिता वापस ले ली। अब अध्यक्ष, महामंत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित चार पदों पर चुनाव होगा। शेष सात पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर चंद्रमौलि शुक्ला व जयराज सिंह ने नामांकन वापस ले लिया। इस पर अब रामआसरे त्रिवेदी, द्वारिका प्रसाद यादव, संतोष कुमार त्रिपाठी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। महामंत्री में एक भी नामांकन पत्र वापस नहीं हुआ।
विज्ञापन

शिव विलास सोनी, मनोज कुमार निगम, राजेश कुमार त्रिपाठी, यदुनाथ सिंह गौतम व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवराज, भूपेंद्र कुमार शुक्ला व कोषाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार लखेरा, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, धीरेंद्र कुमार राठौर व राजीव गुप्ता के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद व हीरालाल के नाम वापस लेने के बाद राम प्रसाद सोनी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। संयुक्त सचिव प्रशासन में अभिषेक के नाम वापस लेने के बाद अजय विक्रम निर्विरोध हो गए। संयुक्त सचिव प्रकाशन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय, कनिष्ठ सदस्य व वरिष्ठ सदस्य पद पर भी सभी प्रत्याशी निर्विरोध हो गए। इल्डर्स कमेटी अध्यक्ष अशोक अवस्थी ने बताया कि मतदान 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed