फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Trauma center is full with patients suffering from vomiting, diarrhea and fever

Banda News: उल्टी-दस्त, और बुखार के मरीजों से ट्रामा सेंटर फुल

Wed, 23 Apr 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Trauma center is full with patients suffering from vomiting, diarrhea and fever
बांदा। उल्टी-दस्त, पेट दर्द व बुखार के मरीजों से मंगलवार को जिला अस्पताल का ट्रामा सेंटर फुल हो गया। सुबह से ही भर्ती होने वाले मरीजों का तांता लगा रहा। आमल यह रहा कि उल्टी-दस्त के मरीजों को बरामदे में पड़ीं बेंचों पर ही लेटकर ग्लूकोस चढ़वाना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर के सभी 29 बेड फुल हो गए। मरीजों व उनके तीमारदारों को अस्पताल प्रशासन की ओर से ओआरएस के पाउडर भी बांटे गए। प्रभारी सीएमएस ने भी ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों को अस्पताल के अंदर वार्ड में शिफ्ट कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में जरैली कोठी की सिफा (15), नांदनमऊ गांव की सत्यवती (50), बिलगांव के प्यारेलाल (35) को भर्ती किया गया। बबेरू की प्रतिभा (20), अलीगंज के अर्पित (3), बाबूलाल चौराहा के सुरेंद्र (55), कटरा की कंचन (18) भी भर्ती हुईं। खुरहंड की शकुतंला (36), सर्वाेदय नगर के सौरभ सिंह (24), सुतरखाना की गोमती साहू (55), कटरा की मंजू देवी (52), बन्यौटा की जयदेवी (58), अमलोर की संध्या सिंह (22), केवटरा के सुनील कुमार (35), महेश्वरी देवी के बच्चू पटेल (75) व उनकी पत्नी आशा देवी (70), बिजली खेड़ा के हरीशचंद्र (28) को भर्ती कराया गया। मर्दननाका की गुड़िया (30), सर्वोदय नगर की अंकिता (28), पदमाकर चौराहा के अबूजर (दो माह), बिजली खेड़ा की उर्मिला देवी (55), मुक्तिधाम के राहुल (17) समेत 30 मरीजों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसके अलावा पेट दर्द व उल्टी-दस्त से ग्रसित अन्य मरीजों को अंदर के वार्डाें में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन से चार बार लूज मोशन आने पर डॉक्टर को दिखाएं
बांदा। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में तैनात वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि सुबह से उल्टी-दस्त व पेट दर्द के मरीज आए हैं। डॉक्टर के मुताबिक, तीन से चार बार लूज मोशन आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी को न होने दें। इन दिनों शादी सहालग का दौर चल रहा है। बासी भोजन से परहेज करें। भरपूर नींद लें। तनाव व टेंशन न लें। फ्रिज के पानी की जगह घड़े का पानी पीएं। घरों में ओआरएस का पाउडर रखें।

ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों का हाल चाल लिया है। बेड फुल होने पर मरीजों को अंदर के वार्ड में शिफ्ट कराया गया है। सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में आईवी फ्लूड (बोतल इंजेक्शन) है।
डॉ. एसडी त्रिपाठी, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed