फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Trains full till 5th September

Banda News: पांच सितंबर तक ट्रेनें फुल, सफर में दुश्वारी

Tue, 29 Aug 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Trains full till 5th September
बांदा। रक्षाबंधन के त्योहार पर पांच सितंबर तक ट्रेनें फुल हैं। दिल्ली, मुंबई, भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेनों की सीटें भर गई हैं। प्रतीक्षा सूची लंबी होती जा रही है। ऐसे में त्योहार पर बाहर जाने वाले यात्रियों में सीट को लेकर खासी मारामारी है। यहां तक कि जनरल कोच में भी गेट के पास खड़े होने में धक्कामुक्की के बीच यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त को है। इसके चलते लोग पर्व में अपने घर जा रहे हैं। दूसरे दिन कजली का त्योहार होगा। परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए घर जाने के लिए लोग रिजर्वेशन कराने में जुटे हैं। आलम यह है कि दिल्ली, मुंबई, भोपाल जाने व आने वाली ज्यादातर ट्रेनों की सीटें फुल हो गई हैं। यात्रियों में एक-एक सीट के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में स्लीपर तो दूर एसी का भी रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। 28 अगस्त से पांच सितंबर तक ट्रेनें फुल हैं। ऐसी स्थिति में या तो यात्रा निरस्त करनी पड़ेगी या फिर मजबूरी में बस में सफर करना पड़ेगा। स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे का कहना है कि रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या दो गुना हो जाती है। हर कोई त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए घर आता है। ऐसे में लोग पहले से ही रिजर्वेशन कराने में लगे हुए है, जिससे सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों में रिजर्वेशन की स्थिति
जबलपुर-लखनऊ (चित्रकूट एक्सप्रेस) की स्लीपर में 15 और एसी द्वितीय में दो, प्रयागराज-लोकमान्य तिलक (तुलसी एक्सप्रेस) की स्लीपर में 40, एसी द्वितीय दो, ग्वालियर-हाबड़ा (चंबल एक्सप्रेस) की स्लीपर में 22, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक (गोरखपुर एक्सप्रेस) की स्लीपर में 20, मानिकपुर-निजामुद्दीन (संपर्क क्रांति एक्सप्रेस) की स्लीपर में 25, जबलपुर-निजामुद्दीन (महाकौशल एक्सप्रेस) स्पीपर में 20, प्रयागराज-अंबेडकर (अंबेडकर नगर एक्सप्रेस) की स्लीपर में 15 वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed