फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Training given to officers of the portal

अधिकारियों को दिया पोर्टल का प्रशिक्षण

Fri, 24 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 24 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Training given to officers of the portal
जन सुनवाई पोर्टल के बारे में प्रशिक्षित किया - फोटो : अमर उजाला

बांदा। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोजेक्टर के जरिये जन सुनवाई पोर्टल के बारे में प्रशिक्षित किया। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने जन सुनवाई को प्रभावी बनाने के लिए वेब पोर्टल विकसित कराया है।

विज्ञापन


यह एक समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली है। डीएम योगेश कुमार ने अधिकारियों को पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की प्रतिदिन मानीटरिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि तहसील दिवस से संबंधित प्राप्त आवेदन पत्रों की फीडिंग और निस्तारण तत्काल कराया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से प्राप्त शिकायतों में किसी भी अधिकारी के खाते में डिफाल्टर व शिकायतें लंबित मिलीं तो कार्रवाई की जाएगी। अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्ता ने अधिकारियों को आईजीआरएस रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। सीडीओ रामकुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, प्रभारी अधिकारी शिकायत केशवनाथ, आरडी यादव समेत संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed