{"_id":"612536988ebc3e79bb06d19d","slug":"traffic-rules-will-reach-door-to-door-from-calendars-banda-news-knp6480165176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेंडरों से घर-घर पहुंचेगे ट्रैफिक नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेंडरों से घर-घर पहुंचेगे ट्रैफिक नियम
विज्ञापन
बांदा। ट्रैफिक नियमों और संकेतकों का संदेश परिवहन विभाग अब घर-घर पहुंचा रहा है। इसके लिए कलेंडर का सहारा लिया जा रहा है।
मंगलवार को संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में एआरटीओ शंकर जी सिंह ने कई क्षेत्रों के नागरिकों को यह कलेंडर वितरित किए। बताया कि यातायात जागरुकता के तहत कलेंडर वितरण किया जा रहा है।
कहा कि कलेंडर में सड़क पर चलते समय यातायात नियमों संबंधी संकेत दर्शाए गए हैं। इन पर अमल करके सुरक्षित यात्रा की जा सकती है। एआरटीओ ने मोटर ड्राइविंग स्कूल मैनेजर कृष्णदत्त शुक्ला व क्रेशर संचालक हाजी शब्बीर अली बबलू को कलेंडर सौंपकर अभियान की शुरुआत की।
परिवहन कार्यालय के स्टेनो विकास सोनी, एकाउंटेंट केके सिंह और आशीष सिंह आदि शामिल रहे।