फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Traders took out candle march

व्यापारियों ने निकाला कैंडल मार्च

Thu, 21 Apr 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Traders took out candle march
Traders took out candle march - फोटो : BANDA
बबेरू (बांदा)। अतुल हत्याकांड को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। नगर के प्रमुख मार्गों पर व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व अतर्रा में अतुल उर्फ शुभम गुप्ता की मारपीट कर हत्या किए जाने के मामले में हत्यारोपियों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई न होने के कारण व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष गुप्ता व व्यापारियों ने मढ़ीदाई मंदिर से होते हुए मुख्य चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। आरोपियों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग की गई।
इस मौके पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, केके महंत, सत्यनारायण गुप्ता, महामंत्री नारायण गुप्ता, गोविंद गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, बुद्ध प्रकाश अग्निहोत्री, आलोक गुप्ता, शशि गुप्ता, कल्लू कुमार, शिवा सोनी, राजा कुशवाहा, योगेश कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया
अतर्रा। गौरा बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीधाम वृंदावन से आए कथावाचक डॉ. देवकीनंदन शर्मा ने श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि हमेशा धर्म के मार्ग पर चलें। संसार में श्रीकृष्ण व सुदामा की तरह मित्रता होनी चाहिए। आधुनिक युग में स्वार्थ के लिए लोग एक-दूसरे के साथ मित्रता करते हैं और काम निकलने पर भूल जाते हैं। इस दौरान बृज की फूल की होली खेली गई। मुख्य यजमान सुदामा देवी गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, गोमती देवी गुप्ता, अनूप कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, शोभा गुप्ता, कमलेश गुप्ता, अर्चना गुप्ता, साधना गुप्ता, आदर्श गुप्ता, आकाश गुप्ता, सुनील, मोहम्मद नसीम आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed