{"_id":"60b7c06d8ebc3e282f500fab","slug":"traders-should-not-give-goods-to-those-without-masks-banda-news-knp631718054","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क वालों को व्यापारी न दें सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क वालों को व्यापारी न दें सामान
विज्ञापन
Traders should not give goods to those without masks
- फोटो : BANDA
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि यह समय चुनौतियों से भरा है। अगस्त में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। इससे निपटने के लिए लोगों को डबल मास्क लगाने के साथ सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि बिना मास्क वालों को दुकानदार हरगिज सामग्री न दें। कोशिश करें कि भीड़ न जुट सके।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि मौजूदा में जिले में एक्टिव केस की संख्या सौ से कम है। उन्होंने व्यापारियों से सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए दुकानों के बाहर गोले बनवाने को कहा। दो टूक कहा कि कोविड-19 गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया जाए।
अनुशासन नहीं तोड़ना है। तीसरी लहर से अवगत कराते हुए डीएम ने व्यापारियों से कहा कि सावधानी के साथ ही तीसरी लहर से निपटा जा सकता है। दुकान के अंदर ग्राहकों की भीड़ लगाकर सामान न देने और फल-सब्जी विक्रेताओं को खुले स्थान में क्रय-विक्रय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने कोरोना के प्रभाव से बचने के लिए टीकाकरण पर जोर दिया। व्यापारियों की मांग पर डीएम ने सीएमओ को शिविर लगाकर व्यापारियों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए। व्यापार मंडल से व्यापारियों की सूची सीएमओ को सौंपने के लिए कहा।
व्यापार मंडल सदस्यों ने डीएम से छाबी तालाब में गंदगी, कटरा नोनिया मोहाल में गंदे पानी की आपूर्ति और बिजली समस्या आदि की शिकायत की। इस पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए नगर पालिका ईओ, जल संस्थान और बिजली विभाग एक्सईएन को तुरंत समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ, तहसीलदार सदर अवधेश निगम, मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, वंदना गुप्ता समेत उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल आदि पदाधिकारी व सदस्य भी शामिल रहे।