फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   TractorTrout woman t

महिला को बालू लेने जा रहे ट्रैक्टर ने रौंदा

Tue, 31 Oct 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Tue, 31 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
TractorTrout woman t
बड़ोखर बुजुर्ग में जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

बड़ोखर बुजुर्ग/बांदा। चारा काटने खेत जा रही महिला को बालू लेने जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भागते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर भी पलट गया। उत्तेजित परिजनों व ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर आवागमन ठप कर दिया। उधर, अन्य सड़क हादसों में दो बाइक सवार समेत चार राहगीर घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव की कल्ली (58) पत्नी पुन्ना सिंह सेंगर सोमवार की सुबह ट्रैक्टर ने रौंद दिया। ट्रैक्टर पलटने पर चालक भाग निकला। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने देर तक शव नहीं उठाने दिया। अवरोध लगाकर बांदा-नरैनी स्टेट हाईवे जाम कर दिया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर थानाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और उत्तेजितों को मनाने का प्रयास किया। बमुश्किल परिजन माने और करीब दो घंटे बाद जाम खत्म कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पुत्र शिवबदन ने बताया कि बटाई में जमीन लेकर खेतीबाड़ी करते हैं।

विज्ञापन


उधर, अन्य सड़क हादसों में जीजा-साला समेत चार राहगीर घायल हो गए। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव के नया डेरा निवासी छेदूवा (70) पुत्र नरायना सोमवार की सुबह अपने साले दयाराम (40) के साथ बाइक में कुर्रा (बिसंडा) से वापस आते समय गिरकर घायल हो गए। शहर के स्वराज कालोनी निवासी व शिक्षक सुरेश (59) पुत्र रामाधार सोमवार को सुबह प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार (45) पुत्र बिंदा प्रसाद को लेकर बाइक से जीआईसी (मटौंध) जा रहा था। भूरागढ़ चौकी के पास टेंपो की टक्कर से दोनों घायल हो गए। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव का विनय (30) पुत्र राम आसरे सोमवार को सुबह तिंदवारी से मैजिक में सवारी लेकर बांदा आते समय मुंगुस के पास खड़े ट्रक  से टकराकर घायल हो गया। मैजिक में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed