फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   tractors collision, inspector, constable injured

अवैध खनन में जुटे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर दरोगा, सिपाही घायल

Mon, 27 Apr 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 27 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन

अवैध खनन की सूचना पर दबिश में गए दरोगा और पुलिस कांस्टेबिल को बालू भरे ट्रैक्टर से ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर मालिक को मौके पर ही पुलिस ने दबोच लिया। हत्या का प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने ट्राली को ट्रैक्टर समेत कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


घटना बदौसा थाना क्षेत्र के भवनपुर गांव के नजदीक की है। अवैध खनन की शिकायत पर सोमवार को दोपहर उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह व रामरूप और सिपाही शिवलोचन ओझा, सतीश तिवारी व रामआधार बागै नदी के बारा घाट पर छापा मारने जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में अवैध खनन की बालू लेकर आ रहे ट्रैक्टर को रोका तो वह नहीं रुका। चालक ने ट्रैक्टर की रफ्तार तेज कर दी। सामने रास्ते पर खड़े उप निरीक्षक रामरूप और सिपाही शिवलोचन ओझा को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य पुलिस कर्मियों ने ट्रैक्टर पर सवार मालिक भुल्ली यादव को पकड़ लिया। चालक समेत ट्रैक्टर पर सवार चार अन्य लोग भाग निकले। घायल पुलिस कर्मियों को अतर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह की तहरीर पर थाने में ट्रैक्टर मालिक भुल्ली व उसके पुत्र (चालक) और तीन अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 307, 332, 353, 379, 411 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


थानाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि बालू भरा ट्रैक्टर बारा घाट से भवनपुर गांव जा रहा था। इसी को रोकने में दबंगों ने घटना अंजाम दी। दरोगा व सिपाही के हाथ-पैरों में गंभीर चोटें हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी उक्त आरोपियों ने वन विभाग की टीम पर हमला किया था। इसका मुकदमा दर्ज है। उधर, सिरसौना घाट में छापा मारकर थाना पुलिस ने एक बालू भरी ट्राली समेत ट्रैक्टर पकड़ा। ड्राइवर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed