फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tractor trolley upturned, a family of six injured

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक ही परिवार के छह घायल

Mon, 06 Mar 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 06 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley upturned, a family of six injured
हादसा - फोटो : अमर उजाला

बांदा/बबेरू। ऊबड़खाबड़ सड़क पर सवारियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उधर, अलग-अलग मार्ग हादसों में तीन बाइक सवार समेत छह घायल हो गए। हेलमेट न लगाने की वजह से बाइक सवारों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अनवान गांव के प्रधान अनिल कुमार के परिजन ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर सोमवार को सुबह बाकल गांव की जोगिनी देवी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। बाकल गांव से लगभग दो किलोमीटर पहले सड़क ऊबड़खाबड़ होने से ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। घटना के वक्त ट्राली में 30 लोग सवार थे। ट्राली सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल ग्राम प्रधान की मां बेलपतिया (75), भतीजा दीपक (18), रामरेखा (12) पुत्र दिलीप कुमार, इलाहाबाद निवासी भतीजी मंटू देवी (50), रागिनी (18) व सुधीर (13) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शहर के इंदिरा नगर निवासी बेटीबाई (40) पत्नी सुग्रीव रविवार को दोपहर ई-रिक्शा से बाजार जा रही थी। नए ओवर ब्रिज के पास ई-रिक्शा पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उसे बेहोशी हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया।

एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव निवासी दिलीप (25) पुत्र दशरथ रविवार को शाम बाइक पर निमंत्रण में शामिल होने जाते समय नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुकारी गांव के पास बैलगाड़ी से टकरा कर घायल हो गया। एक अन्य घटना में फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव निवासी कल्लू (20) पुत्र राम प्रसाद रविवार को शाम बाइक से गिरकर घायल हो गया।


उधर, बदौसा थाना क्षेत्र के पौहार गांव निवासी मलका प्रसाद (65) पुत्र राम प्रसाद मुरवां गांव से लौटते समय अतर्रा थाना क्षेत्र के चौरिहनपुरवा के पास प्राइवेट बस की टक्कर से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में चिल्ला थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी धुन्नू (28) पुत्र शिवपूजन रविवार को शाम गिरकर घायल हो गया। दूसरी घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के तेरहीमाफी गांव निवासी शिवभुलिया (65) पत्नी रामकृपाल रविवार को शाम भैंस के हमले में घायल हो गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed