फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tractor trolley full of lorries fell into the canal, the death of the young man

ोरातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली नहर में गिरी, युवक की मौत

Sat, 11 Jun 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley full of lorries fell into the canal, the death of the young man
अतर्रा (बांदा)। शादी से लौटते समय बरातियों की ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। ट्रॉली के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। आठ बराती गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों के मुताबिक चालक शराब के नशे में था। तेज रफ्तार के चलते हादसा हुआ।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के इटरा मिलौली गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली से शुक्रवार की शाम कछिया पुरवा बरात गई थी। शनिवार की सुबह बरात ट्रैक्टर पर गांव लौट रही थी। सिकलोढ़ी गांव मोड़ के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली सहित नहर में जा गिरा। इसमें लगभग 20 बराती सवार थे।
विज्ञापन

आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बमुश्किल ट्रैक्टर-ट्रॉली उठाई और दबे लोगों को बाहर निकाला। ट्रॉली में दबकर बलराम (21) पुत्र रामशरण निवासी इटरा मिलौली की मौके पर ही मौत हो गई। पवन कुमार (15), अंकित (13), अनिल कुमार (15), संदीप (16), रामदास (14), मनोज (22), भगवानदीन (7) और चंद्र भवन (50) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय ने घायलों को अपनी जीप से पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बलराम को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बलराम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुटहिल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद शादी की रस्में कुछ देर के लिए रोक दी गईं। परिजनों ने बताया कि बलराम दो भाइयों में छोटा था। वह खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed