{"_id":"1b83f4591b16928a0c9f7c9cb37d4196","slug":"tractor-overturns-farmer-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अन्य सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी किसान कुलदीप (20) पुत्र पप्पू यादव शनिवार शाम चिल्ला रोड बिजली सब स्टेशन से ट्रैक्टर में पोल लाद कर गांव जा रहा था। शुकुल कुआं बाईपास से जाते समय तुलसी नगर के पास एक अन्य वाहन को साइड देने में ट्रैक्टर कीचड़ भरी खंती में पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों और राहगीरों ने जब तक उसे बाहर निकाला उसने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। युवा पुत्र की मौत से पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
उधर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी (फूटा कुआं) निवासी जालिम (30) पुत्र छोटेलाल ममेरे भाई राकेश (32) के साथ रविवार दोपहर बाइक से बरगहनी गांव जा रहा था। विद्युत सब स्टेशन के पास ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।