फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tractor driver injured in cattle collision with truck

मवेशी से लदे ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक घायल

Tue, 10 Nov 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tractor driver injured in cattle collision with truck
गिरवां। मानपुर बरियारी गांव से बालू लेकर आ रहे ट्रैक्टर को सामने से आ रहे मवेशी से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक इंद्रजीत उर्फ जीतू (20) पुत्र नत्थू (कछारपुर) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। उधर, थाना पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। उसमें 22 भैंसे और 14 पड़वा भरे थे।
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर भूरा पुत्र इरफान (मुजफ्फर नगर) और सद्दाम पुत्र शफीक (जबलपुर) को हिरासत में ले लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि ट्रक अकील अहमद पुत्र सिद्दीक (मुरादाबाद) का है। जबलपुर से मवेशी लेकर कानपुर जा रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ पशु क्रूरता के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जानवरों को बड़ोखर बुजुर्ग गांव में जगरूप उर्फ जग्गू पुत्र सुखदेव के कब्जे में दिए हैं। ड्राइवर व क्लीनर को निजी मुचलके में रिहा कर दिया है। कार्रवाई में एसआई कृपाशंकर मिश्र व सिपाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed