फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tractor driver died after being crushed by a truck

Banda News: ट्रक से कुचलकर ट्रैक्टर चालक की मौत

Tue, 23 Jul 2024 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver died after being crushed by a truck
बांदा। पेट्रोल पंप परिसर में खड़ा ट्रक अचानक पीछे की ओर लुढ़क गया। इससे डिवाइडर पर बैठे ट्रैक्टर चालक की कुचलकर मौत हो गई। परिजनों ने जान-बूझकर कुचलने की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बाधापुरवा निवासी राजकुमार (52) रविवार की रात 12 बजे भाड़े के लिए अपना ट्रैक्टर शहर कोतवाली के नरैनी रोड स्थित केसीएनआईटी के पास पेट्रोल पंप पर खड़ा किया था। इसके बाद घर जाने के लिए रोड पर बने डिवाइडर पर बैठकर साधन का इंतजार करने लगे। तभी पेट्रोल पंप परिसर में दो दिन से खड़ा ट्रक अचानक तेजी से पीछे की ओर लुढ़कने लगा। राजकुमार जब तक कुछ समझ पाते ट्रक उनके ऊपर चढ़ गया। कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। पेट्रोलपंप कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। भतीजे राजेश ने बताया कि राजकुमार तीन बीघा जमीन पर खेती करने के अलावा ट्रैक्टर भाड़े पर चलाते थे। आशंका जताई कि किसी ने या तो उसके ब्रेक व गीयर में छेड़खानी की, या फिर बैक करते समय दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक अचानक लुढ़कने से हादसा हुआ है। राजकुमार के एक बेटा और दो बेटियां हैं। पत्नी विमलेश है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खड़े ट्रक के पीछे लुढ़कने से ही हादसा होना सामने आया है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाले गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed