{"_id":"60e1f6a88ebc3ebf0a74bc51","slug":"tractor-collided-with-parked-truck-girl-died-banda-news-knp638277623","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराया ट्रैक्टर, बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से टकराया ट्रैक्टर, बालिका की मौत
विज्ञापन
बांदा। खड़े ट्रक से ट्रैक्टर के टकराने से शनिवार की देर शाम चार साल की बालिका की मौत हो गई। हादसे में बालिका का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक और एक अन्य सवार बालक को भी चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव निवासी राजा सिंह शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर में डीजल भरवाने मवई बाईपास पेट्रोलपंप जा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे खड़े ट्रक से ट्रैक्टर के बड़े पहिये में लगा लोहे का जाल टकरा गया। तेज झटके से चालक की बगल की सीट में बैठी राजा सिंह की बेटी पलक (4) और बेटा आदित्य ट्रैक्टर से नीचे गिर गए।
ट्रैक्टर में लगा कल्टीवेटर ऊपर गिरने से पलक की मौके पर ही मौत हो गई। आदित्य के पैरों से पहिया निकल गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चला रहे राजा सिंह और एक अन्य बालक को मामूली चोट आईं। राहगीरों ने सभी को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर के डाक्टर ने पलक के मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आदित्य का इलाज चल रहा है। मृतक बालिका के पिता राजा सिंह और एक अन्य 10 वर्षीय बालक को मरहम-पट्टी करने के बाद छुट्टी दे दी गई। बालिका के चाचा दिलीप सिंह ने बताया कि राजा मूल रूप से महुई गांव के रहने वाले हैं।
साले की मृत्यु के बाद लगभग 13 साल से वह सपरिवार अपनी ससुराल महोखर गांव में रह रहे हैं। खेतीबाड़ी और परिवार की देखरेख करता है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर गांव के ही व्यक्ति का है। राजा ड्राइवर है। उसके एक पुत्र और तीन पुत्री हैं। मृतका पलक दूसरे नंबर की थी।